शामली
दूध कारोबारी पर धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव डूंडूखेड़ा निवासी एक युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ने उपचार के बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी है, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जांच शुरू कर दी है।गांव डूंडूखेड़ा निवासी शिवा पुत्र पंकज गांव गंगेरू में दूध व घी की दुकान करता है। सोमवार को पीडित दुकानदार दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह गांव गढी रामकौर के निकट नहर पटरी पर पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।घायल ने डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पहुंचकर एक आरोपी नाम जब वह एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


