झुंझुनू
समाजसेवी शीशराम हलवाई द्वारा तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा पर सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चिड़ावा। कस्बे में समाजसेवी शीशराम हलवाई द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबे. रामनिवास थाकन , महासचिव सूबे. जयसिंह बराला, युवा तेजा सेना चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा सहित अनेक लोगों ने सम्मान किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंचे शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का सहयोग मिल रहा है।



