ABVP का उच्च शिक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ अनिश्चितकालीन आन्दोलन शुरू
ABVP launches indefinite agitation against irregularities in higher education

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ के के के एम महाविद्यालय में सेमेस्टर-4 के परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया। छात्र परिषद ने कॉलेज परिसर में तालाबंदी कर भूख हड़ताल आरंभ की। आन्दोलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री बमभोला उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय की स्थिति गंभीर है, छात्रों से लिए गए फ़ीस और फंड का सही उपयोग नहीं हो रहा है, शौचालय और पुस्तकालय जैसी मूलभूत सुविधाएं अनुपलब्ध हैं, और कॉलेज की मान्यता भी संकट में है। कॉलेज अध्यक्ष दुलाल चंद्र दास ने बताया कि फॉर्म शुल्क में 11 गुना वृद्धि की गई है, जबकि उपाध्यक्ष सुमित सेन ने पुस्तकालय और संसाधनों की लापरवाही को उजागर किया। परिषद ने आंदोलन को पूरे प्रशासनिक ढांचे में सुधार की मांग के रूप में प्रस्तुत किया है और कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती। आंदोलन में बमभोला उपाध्याय, दुलाल चंद्र दास, रॉकी रविदास, सुमित सेन समेत सैकड़ों छात्र शामिल हैं।



