कैराना

परामर्श केंद्र की सूझबूझ से बचा टूटा रिश्ता, दंपत्ति में हुआ समझौता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। कोतवाली परिसर स्थित परामर्श केंद्र की प्रभारी ललिता एवं उनकी टीम की सूझबूझ और लगातार प्रयासों से दो माह से आपसी विवाद में उलझा दंपत्ति का रिश्ता टूटने से बच गया। सुलह समझौते के बाद दोनों पति-पत्नी साथ रहने को राजी हो गए और खुशी-खुशी अपने घर लौटे।
शामली जनपद के मोहल्ला पंसारियान निवासी युवती का निकाह करीब दो वर्ष पूर्व कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी तनवीर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद दहेज को लेकर उत्पन्न विवाद के चलते विवाहिता को ससुराल में मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अतिरिक्त दहेज की मांग के कारण पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं और मामला अलगाव तक पहुंच गया। पीड़िता पक्ष की शिकायत पर कैराना कोतवाली स्थित परामर्श केंद्र में प्रकरण दर्ज किया गया। केंद्र प्रभारी ललिता ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर कई चरणों में काउंसलिंग की। करीब पांच बार चली सुनवाई के दौरान बुधवार को दोनों के पक्ष सुने गए और रिश्ते की अहमियत समझाई गई। लगातार संवाद और समझाइश का असर दिखा और अंततः दोनों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया। परामर्श केंद्र की इस पहल को एक बार फिर टूटते परिवार को जोड़ने की मिसाल माना जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button