नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। थाना कैराना पुलिस ने तित्तरवाड़ा गांव के रुस्तम (38) पुत्र साका उर्फ उम्म्र को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से लगभग 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि तित्तरवाड़ा से ऊचागांव जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को घेरकर दबिश दी और शराब के साथ पकड़ लिया। जामा तलाशी में आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने 1 लीटर को परीक्षण के लिए अलग किया और शेष 4 लीटर को सील कर लिया। गिरफ्तार युवक ने शराब बेचने का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया और जुर्म स्वीकार किया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया। आरोपी की पुलिस हिरासत में जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।