ललितपुर

देशी-अंग्रेजी शराब की दुकानों के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट पहुंच कर की नारेबाजी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। ग्राम जीरोंन में संचालित देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों को बंद कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकानों के कारण गांव का माहौल लगातार खराब हो रहा है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि शराब पीकर लोग गांव में उत्पात मचाते हैं। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और झगड़े आम बात हो गई है। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती है। शराब की वजह से घरेलू कलह और पारिवारिक हिंसा की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकानें आबादी क्षेत्र के पास होने से गांव की शांति व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। शाम के समय महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार शराबी तत्व रास्ते में खड़े होकर छींटाकशी करते हैं, जिससे महिलाओं को मानसिक प्रताडऩा झेलनी पड़ती है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित, महिलाओं की सुरक्षा और गांव की शांति व्यवस्था को देखते हुए ग्राम जिरोंन में संचालित देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों को तत्काल बंद कराया जाए अथवा उन्हें आबादी से दूर स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। ज्ञापन पर पुष्पा, संगीता, अनीता, सरस्वती, रचना देवी, सुशीला और उर्मिला, अमित, सचिन, अभिषेक, अंकित सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर बताए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button