रामपुर शाहबाद

श्रीजी संकीर्तन मंडल द्वारा रामलला के मंदिर की मनाई गई दूसरी वर्षगांठ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। अयोध्या के रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को आज 2 वर्ष पूर्ण हुए। इस अवसर पर पूरे देश में जगह-जगह प्रभु श्रीराम के मंदिर की दूसरी वार्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। नगर में भी श्रीजी संकीर्तन मंडल शाहबाद द्वारा मोहल्ला वेदान में सर्वप्रथम सुंदरकांड का पाठ हुआ, जो लगभग एक बजे से प्रारंभ होकर तीन बजे तक चला। उसके पश्चात महिलाओं ने जय जय श्री राम के उद्घघोष के साथ एक शोभा यात्रा निकाली जो बजरंग चौक, रामलीला मैदान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मोहल्ला बरवालान होती हुई अपने प्रारंभ स्थान पर ही जाकर समाप्त हुई। उसके पश्चात महिलाओं ने एक दूसरे को प्रसाद भी वितरित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button