शामली

राजकीय पॉलिटेक्निक में भव्य दीक्षांत समारोह, डिप्लोमा पाकर छात्रों के खिले चेहरे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। विकासखंड क्षेत्र के जसाला स्थित एमएमआईटी राजकीय पॉलिटेक्निक में दीक्षांत डिप्लोमा वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में संस्थान से डिप्लोमा पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय वीरेंद्र चौधरी  तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। उन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा की अहम भूमिका है। डिप्लोमा प्राप्त छात्र अपने कौशल, परिश्रम और नवाचार के माध्यम से न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उपस्थित लोगों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।इस दौरान प्रधानाचार्य नवीन कुमार सहित स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button