मेरठ

एमआईईटी और रोशनी एग्री इंफॉर्मेशन के बीच एमओयू, एआई-ड्रिवन स्मार्ट फार्मिंग को मिलेगा बढ़ावा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी), मेरठ तथा मोहाली स्थित रोशनी एग्री इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू एआई-ड्रिवन स्मार्ट फार्मिंग, डिजिटल इनोवेशन और इंडस्ट्री-रेडी टैलेंट के निर्माण की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है। समझौते के माध्यम से इंजीनियरिंग एवं कृषि शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधारित अनुसंधान, प्रोजेक्ट्स एवं प्रशिक्षण के नए अवसर सृजित होंगे।
एमओयू पर हस्ताक्षर एमआईईटी के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय कुमार सिंह और रोशनी एग्री इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजीव तोमर द्वारा किए गए।
इस अवसर पर एमआईईटी के निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य डिजिटल इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग एप्लीकेशंस, एआई-ड्रिवन एग्रीकल्चर तथा छात्र कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत स्मार्ट फार्मिंग, प्रिसिजन एग्रीकल्चर और डेटा-ड्रिवन निर्णय प्रणाली के लिए उन्नत तकनीकों को अकादमिक एवं रिसर्च इकोसिस्टम से जोड़ा जाएगा।
एमओयू के तहत दोनों संस्थान मिलकर एआई, एमएल, सैटेलाइट एनालिटिक्स, डिजिटल एग्रोनॉमी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), ड्रोन टेक्नोलॉजी, रिमोट सेंसिंग, जीपीयू कंप्यूटिंग सिस्टम और प्रिसिजन फार्मिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, आईटी और कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं छात्र परियोजनाओं में एकीकृत करेंगे।
यह सहयोग फसल स्वास्थ्य निगरानी, जल एवं उर्वरक प्रबंधन, जलवायु विश्लेषण तथा मिट्टी की बुद्धिमान जांच जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार को गति प्रदान करेगा।
एमओयू साइनिंग सेरेमनी में डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. राजेश कुमार भगत, डॉ. हनी तोमर, डॉ. आर.एस. तोमर, डॉ. अनुराग एरोन, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. नेहा मित्तल एवं अजय चौधरी सहित संस्थान के अनेक प्राध्यापक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button