बरेली

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 आयोजन को लेकर बैठक हुई सम्पन्न

उत्तर प्रदेश दिवस पर विभागीय स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण का होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन किए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आम जनमानस को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि स्टॉल पर योजनाओं से संबंधित मॉडल, प्रदर्शनी एवं प्रचार सामग्री का प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा तथा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों द्वारा अपनी सफलता की कहानियां  भी बताई जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सर्व सम्मानित सरदार बल्लभभाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।
बैठक में जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button