मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड के सेंट जॉन्स कॉलेज का दौरा किया, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की विरासत पर सहयोग का प्रस्ताव
Chief Minister visits St John's College, Oxford, proposes collaboration on legacy of Marang Gomke Jaipal Singh Munda

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
ऑक्सफोर्ड/लंदन/रांची । मुख्यमंत्री ने यूके दौरे के दौरान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अंतर्गत सेंट जॉन्स कॉलेज का भ्रमण किया, जहां कॉलेज अध्यक्ष प्रो. लेडी सू ब्लैक ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने महान आदिवासी नेता मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा से जुड़े दुर्लभ अभिलेखों, फोटोग्राफ और दस्तावेज़ों का अवलोकन किया। उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा की झारखंड निर्माण की वैचारिक भूमिका और उनकी विरासत के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर झारखंड सरकार और सेंट जॉन्स कॉलेज के बीच अभिलेखीय आदान-प्रदान, डिजिटाइजेशन, साझा संरक्षण तथा झारखंड-विशेष छात्रवृत्ति और समर्पित पीएचडी/डॉक्टोरल छात्रवृत्ति पर संभावित सहयोग को लेकर चर्चा हुई। किया मुख्यमंत्री ने संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और भारतीय छात्रों से भी संवाद किया।


