बरेली

स्वच्छता सर्वेक्षण…सफाई ही नहीं, व्यवहार और अनुशासन भी मायने रखेंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है। केंद्रीय टीम के 26 जनवरी के बाद किसी भी दिन शहर में पहुंचने की संभावना के चलते निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है, ताकि शहर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित दिखे। वहीं, इस पर सर्वेक्षण में केवल सफाई और कूड़ा उठान को आधार नहीं माना जाएगा, बल्कि व्यवहार, अनुशासन, सार्वजनिक स्थल पर पान-गुटखा की पीक और खुले में पेशाब-पानी के दाग पर भी निगरानी रखी जाएगी, गंदगी के फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग होगी, जिनके आधार पर शहर को अंक दिए जाएंगे या काटे जाएंगे। हालांकि निगम का दावा है इस बार केवल औपचारिक तैयारियों तक सीमित न रहकर स्थायी सुधारों पर भी फोकस है, ताकि सर्वेक्षण के साथ-साथ आमजन को भी स्वच्छ वातावरण का लाभ मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button