नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बिरधा (ललितपुर)। विकास खण्ड बिरधा सभागार में कृषि विभाग के तत्वाधान में कृषि मेले का आयोजन किया। विभाग से लगाये जा रहे कृषि मेलों का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि करने के निर्देश दिए गए साथ-साथ मेले में पशु विभाग, धानुका कंपनी और बीमा कम्पनी के कैम्प लगाए गए। साथ-साथ किसान नेताओं ने भी किसानों को जानकारी दी। मेले का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर उन्हें जैविक खाद का उपयोग कर उन्नत खेती करने की जानकारी दी। कृषि रक्षा संबंधित रसायनों और जैविक खेती करने के निर्देश दिए। किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि बीज गोदाम से पचास प्रतिशत अनुदान पर बीज और दवाइयां लेने के बारे में बताया और जानवरों से अपनी फसल बचाने के लिए कृषि विभाग द्वारा अस्सी प्रतिशत अनुदान पर किसानों तार फेंसिंग के बारे मे बताया। किसान नेता सुरेश ने कहा कि किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए खाद बीज और दवाइयां कृषि विभाग से खरीदे और अपनी फसल सरकार द्वारा एमएसपी रेट पर बेचे, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा। किसानो द्वारा बीमा कंपनी के कर्मचारियों से किसान नाराज नजर आए। उन्होंने आरोप लगाए कि बीमा कंपनी द्वारा किसानों का बीमा बैंक द्वारा काटा तो जाता है, लेकिन उनको बीमा कंपनी द्वारा बीमा नहीं दिया जाता हैं। मेले में सुरेश कुमार, भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता शब्बीर खान मंसूरी, लोकपाल सिंह, जगदीश कुशवाहा, एडीओ रामलखन सिसौदिया, गोदाम प्रभारी राहुल सिंह पटेल, अतुल राज, हेमंत साहू, ऋचा त्रिपाठी, अनामिका कटारे, प्रियंका मंगरोलिया सहित किसान मौजूद रहे।



