असम के विश्वनाथ जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को जिलाधिकारी ने किया सीएम के शुभकामना उपहार प्रदान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वनाथ जिले के पत्रकारों के लिए अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा द्वारा प्रेषित शुभकामना उपहार (गुडविल गिफ्ट) को शनिवार को जिले के पत्रकारों के बीच औपचारिक रूप से वितरित किया गया। इस उद्देश्य से विश्वनाथ के जिलाधिकार कक्ष में आयोजित विशेष समारोह में जिलाधिकारी लक्षीनंदन शहरिया ने सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वनाथ जिले के पत्रकारों को उपहारों के टोकरे औपचारिक रूप से प्रदान किए। मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित उपहारों के टोकरों का वितरण करते हुए संक्षिप्त भाषण में जिलाधिकारी लक्षीनंदन शहरिया ने पत्रकारों के निरंतर सहयोग और सहायता के लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के रंजीत सैकिया द्वारा संचालित इस समारोह में विश्वनाथ जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी असिम बरगोहांई, सहायक आयुक्त तथा प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुनाम दास, जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ-साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।



