हज़ारीबाग़ पुलिस ने 20.5 किलो ग्राम अफ़ीम के साथ 3 तस्कर को किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20.5 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस दौरान तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कोलघटी क्षेत्र में एक सफेद अपाचे बाइक पर तीन युवक बोरे में संदिग्ध सामान लेकर घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सदर हजारीबाग के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया गया। मलती टॉड के पास सफेद अपाचे को रोककर तलाशी लेने पर बोरे से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम की कीमत लगभग एक करोड रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार दांगी, बरुण कुमार और सुदेश यादव के रूप में हुई है, सभी चतरा जिले के रहने वाले हैं। मामले में लोहसिंघना थाना कांड संख्या 07/26 दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।



