अमरोहा

थाना सैदनगली क्षेत्र में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत 5 CCTV कैमरों की स्थापना

पुलिस द्वारा नागरिक सहभागिता का किया गया उत्साहवर्धन

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो     
                               
 अमरोहा पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार आनंद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हसनपुर श्री पंकज कुमार त्यागी एवं थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में थाना सैदनगली क्षेत्र में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर अपराधों की रोकथाम करना तथा संभावित घटनाओं को घटित होने से पूर्व ही नियंत्रित करना है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सकत निगरानी रखी जा सके , जिससे बाहरी अथवा असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने की संभावना सफल न हो सके
जिस से कि इससे पूर्व भी थाना सैदनगली पुलिस द्वारा कस्बा सैदनगली, प्रमुख हॉस्पिटलों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य ग्रामों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जा चुके हैं, जो अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस सराहनीय पहल के लिए स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस की बहुत प्रशंसा की गई। इस अवसर पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया ।  और आमजन से अपील की गई कि कस्बा एवं ग्रामों के मुख्य चौराहों तथा आने-जाने वाले मार्गों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जाएं, ताकि क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सके और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button