मुरादाबाद
नेशनल प्रेस टाइम्स की खबर का असर नगर निगम अधिकारियों ने कटवाये सरिये
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। बुधवार की शाम की घटना है जब बाला जी मंदिर निकट रहने वाली रेखा रुहेला नाम की एक महिला जब अचानक स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई गई साइड पटरी पर लाइटों के खंभे लगाने के लिए निकले सरिया पर गिर गई थी और उनके कूल्हे में सरिया घुस गया था जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी ये खबर नेशनल प्रेस टाइम्स ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी सुबह जब यह बात नेशनल प्रेस टाइम्स के माध्यम से नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को पता लगी तब खलबली मच गई और आनन फानन में पूरे शहर में जहां भी खंभे लगाने के लिए सरिये निकले हुए हैं उन्हें काटने निकल पड़ी अब देखना यह है कि अभियान आज ही चला या पूरा होने पर ही बंद होगा।



