ललितपुर
अवैध खनन कर रही जेसीबी व डम्फर पकड़े
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को नायब तहसीलदार घनेन्द्र कुमार ने पुलिस बल के साथ कार्यवाही की है। कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार ने जेसीबी मशीन व डम्फर को मौके पर ही पकड़ कर सीज की कार्यवाही की गयी। बताया गया है कि जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के आदेशानुसार, अपर जिलाधिकारी, उप जिला अधिकारी के निर्देशन में अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम महरौनी खुर्द में नायब तहसीलदार के साथ राजस्व टीम द्वारा अवैध खनन कर रही जेसीबी डंपर को मौके पर पकड़ा एवं तुरंत कार्रवाई करते हुए खनिज एवं पुलिस विभाग को सुपुर्दगी करवायी गयी। अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई प्रचलित है। इसी क्रम में आगे भी अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।



