विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने माँ संतोषी ई-बाइक शोरूम का किया उद्घाटन
MLA Prof. Stephen Marandi inaugurated the Maa Santoshi e-bike showroom.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। ब्लॉक रोड स्थित माँ संतोषी ई-बाइक शोरूम का उद्घाटन महेशपुर के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पाकुड़िया में ई-बाइक शोरूम खुलने से स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब बाइक खरीदने के लिए प्रखंड से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और इसी दिशा में बैटरी चालित वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह शोरूम लोगों को पर्यावरण-अनुकूल वाहनों की ओर प्रेरित करेगा। मुख्य अतिथि का स्वागत शोरूम के संचालक गुड्डू भगत एवं गोपाल भगत ने पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर किया। शोरूम संचालकों ने बताया कि वर्तमान में शोरूम में ई-स्कूटर के चार मॉडल उपलब्ध हैं, जो पाँच रंगों में हैं। स्कूटर में लगी बैटरी पर एक वर्ष की वारंटी है और एक बार चार्ज करने पर 50 किलोमीटर से अधिक चलने की क्षमता है।
उन्होंने बताया कि शोरूम में सर्विस सेंटर की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की खराबी को कुशल कारीगरों द्वारा तुरंत ठीक किया जा सके। ई-स्कूटर की शुरुआती कीमत ₹35,000 से शुरू होकर ₹60,000 तक है। ग्राहकों के लिए आसान किस्तों पर फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, मैनुद्दीन अंसारी, अशोक भगत, निवारण मरांडी, कालिदास टुडू, राजू चौबे, दिनेश मुर्मू, शिवशंकर भगत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



