झुंझुनू

तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा पर नेहरा का स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चिड़ावा। निकटवर्ती गांव देवरोड़ में सरपंच अनुप नेहरा के पिता बजरंग लाल नेहरा ने 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन कंवरपाल बलवदा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबे. रामनिवास थाकन, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, चिड़ावा युवा तेजा के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा , सचिव हरिश फोगाट, उदमीराम श्योराण, कुलदीप नेहरा एवं अरविंद जांगीड़ ने सरपंच अनुप नेहरा व बजरंग लाल नेहरा का शाॅल साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का तन मन धन से सहयोग मिल रहा हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button