ललितपुर

तिरुवनंतपुरम से प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि के्रडिट कार्ड का शुभारंभ

एक लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण,

कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। प्रधानमंत्री द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी.एम-स्व.निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में व नपाध्यक्ष सोनाली जैन की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। सजीव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। यह आमतौर पर कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी। इसीलिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी की उपलब्धता के लिये ऋण की अति आवश्यकता महसूस की गयी। जिसके कारण 01 जून 2020 से योजना का शुभारम्भ किया गया। प्रथम चरण का समापन दिसम्बर 2024 में होने के उपरान्त द्वितीय चरण का आरम्भ सितम्बर 2025 से किया गया। द्वितीय चरण में प्रथम ऋण 15 हजार रुपये, द्वितीय ऋण 25 हजार रुपये एवं तृतीय ऋण 50 हजार रुपये प्रदान किया जायेगा। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के 10 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधिगण और जिलाधिकारी के द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। बताया गया कि प्रधानमंत्री के द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड से लाभार्थी न्यूनतम 10 हजार, अधिकतम 30 हजार रुपये की धनराशि निकासी कर सकता है, जिसे 50 दिन तक वापिस करने पर ब्याज देय नहीं होगा। प्रधानमंत्री स्ट्रीटवेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि योजनान्तर्गत ऋण की प्रथम किश्त 15 हजार रुपये, द्वितीय किश्त 25 हजार रुपये एवं तृतीय किश्त 50 हजार रुपये प्रदान किये जाते हैं। जनपद में अब तक प्रथम ऋण के 5170, द्वितीय ऋण के 1787, तृतीय ऋण के 495 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा चुका है। राज्यमंत्री मनोहरलाल ने योजना की जानकारी लाभार्थियों को देकर बताया कि प्राप्त ऋण से अपना व्यवसाय करें एवं समय से किश्तों का भुगतान करें एवं मिलने वाले कैस-बैक का लाभ उठायें। इस दौरान सी.एम.एम. डूडा राकेशचन्द्र त्रिपाठी, सीएलटीसी डूडा शशी कर्दम, कम्प्यूटर ऑपरेटर रामनन्दन सेन, स्व0निधि योजना के लाभार्थी के अलावा डीआईओ उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button