मोदीनगर

सरकारी जमीन कब्जामुक्त करने की तैयारी

SDM ने भूमाफियाओ पर करवाही के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मोदीनगर। मोदीनगर तहसील में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व ग्रामों में ग्राम पंचायत एवं सार्वजनिक भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाना तथा भूमाफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मोदीनगर, तहसीलदार मोदीनगर, क्षेत्रीय वनाधिकारी मोदीनगर, लोक निर्माण विभाग खण्ड-2 गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता, सिंचाई गंग नहर मेरठ खण्ड के अधिशासी अभियंता एवं थाना भोजपुर के प्रभारी निरीक्षक सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेजी और

कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत की भूमि, सार्वजनिक मार्गों, नालों, तालाबों तथा अन्य सरकारी संपत्तियों पर किए गए अवैध कब्जों को शीघ्र मुक्त कराने पर विशेष जोर दिया।
इसके साथ ही SDM ने भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से इस बैठक को सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया गया है।
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर ठोस कार्रवाई की जाएगी, जिससे आम जनता को सार्वजनिक संपत्तियों का निर्बाध उपयोग मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button