जालौन
चुखी बाईपास पर प्रियांशी मेकओवर एवं ब्यूटी सैलून का उद्घाटन
पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई, जालौन। आरटीओ कार्यालय के पहले चुखी बाईपास पर रविवार को प्रियांशी मेकओवर एवं ब्यूटी सैलून का शुभारंभ किया गया। सैलून का उद्घाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नगरवासी मौजूद रहे।
उद्घाटन के दौरान विजय चौधरी ने कहा कि ऐसे संस्थान महिलाओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करते हैं। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। सैलून की संचालिका प्रवीना गौतम ने बताया कि हमारे यहां ब्राइडल मेकअप, एचडी व पार्टी मेकअप, एयर ब्रश मेकअप, वैक्सिंग, स्पेशल फेशियल, थ्रेडिंग, हेयर कलर, हेयर कटिंग एवं हेयर ट्रीटमेंट की सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही सैलून में सभी प्रकार के लहंगे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
गीता भारती,कंचन ,कल्पना ,मन्जेशलता,रोशनी,ममता,अल्पना, सुरवाना,मालती,प्रियंका,गीता,ने हा,किरण,बन्दना,सुमन,प्रीति, रजनी,रामबती,उतपल,प्रियांशी,मनो ज गौतम शिक्षक,शनि चौहान सभासद,रामप्रकाश शिक्षक,सुंदरशास्त्री शिक्षक,रमाकान्त दोहरे पुष्टाहार,भूपेंद्र दोहरे शिक्षक,मिस्टर सिंह शिक्षक,भगवतीशरण रजक शिक्षक,ओमप्रकाश शिक्षक,वीरेंन्द्र बौद्ध शिक्षक,देवेंद्र सिंह शिक्षक,अजय गौतम योगा महाराज,महेंद्र दोहरे,अनुज नाग, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।।




