सिंगरौली
ग्राम पिपरा झांपी पंचायत में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़
खेल सामग्री के नाम पर ₹14,000 का भ्रष्टाचार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । ग्राम पंचायत पिपरा झांपी में एक बार फिर पंचायत फंड के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार 15/12/2023 को Singrauli Sports and Fitness Centre के नाम पर बच्चों की खेल सामग्री बताकर पंचायत फंड से ₹14,000 का भुगतान किया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पंचायत भवन में बच्चों की कोई भी खेल सामग्री मौजूद नहीं है।
ग्रामवासियों का कहना है कि यदि वास्तव में बच्चों के लिए खेल सामग्री खरीदी गई होती, तो वह पंचायत भवन या सार्वजनिक स्थल पर दिखनी चाहिए थी। जब मौके पर कोई सामग्री उपलब्ध नहीं है, तो फिर यह भुगतान किस आधार पर किया गया?
क्या यह सामग्री सरपंच के निजी उपयोग में है, किसी के घर में रखी गई है, या फिर दलालों के माध्यम से अपने बच्चों के लिए इस्तेमाल की गई?
यह मामला इसलिए भी अधिक गंभीर हो जाता है क्योंकि यह बच्चों के हितों से जुड़ा हुआ है। गांव के बच्चों के खेल, स्वास्थ्य और विकास के पैसे को दलाल आसानी से डकार रहे हैं।



