हापुड़

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के वार्षिक दिवस समारोह 2026 का भव्य आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़। सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हापुड़ में आयोजित वार्षिक दिवस समारोह 2026 भव्य आयोजन, सशक्त नेतृत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा का अद्भुत उत्सव बनकर उभरा। अत्याधुनिक मंच सज्जा, आकर्षक लाइटिंग, भव्य साउंड सिस्टम और सुव्यवस्थित प्रबंधन व्यवस्था ने समारोह को एक ग्रैंड शो का स्वरूप प्रदान किया। संस्थान प्रबंधन, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक, संकाय सदस्य, अभिभावक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि अभिषेक पांडेय, आईएएस, जिलाधिकारी, हापुड़ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं रम्या रामचंद्रन, उपाध्यक्ष, सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के गरिमामयी आगमन, सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दोनों विशिष्ट अतिथियों के आगमन पर सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा।‌ उपाध्यक्ष रम्या रामचंद्रन ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में संस्थान के अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. जे. रामचंद्रन का संदेश साझा करते हुए सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को उनका स्वप्न प्रकल्प बताया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान केवल शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समर्पण की जीवंत मिसाल है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिकता, मानवीय संवेदनाओं एवं निरंतर परिश्रम के साथ चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि अभिषेक पांडेय, आईएएस, जिलाधिकारी, हापुड़ ने अपने संबोधन में सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल कुशल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि संवेदनशील, जिम्मेदार और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले नागरिक बनें।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. बरखा गुप्ता ने संबोधन में शैक्षणिक प्रगति एवं गुणवत्ता मानकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने NABL, NABH एवं ISO प्रमाणनों के माध्यम से संस्थान की गुणवत्ता प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने एमबीबीएस व स्नातकोत्तर सीटों के विस्तार तथा सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं की दिशा में प्रगति की जानकारी दी। साथ ही शोध, नवाचार एवं सामाजिक सेवा को संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में प्रस्तुत किया।
उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में संस्थान में 250 एमबीबीएस सीटें एवं 91 एमडी/एमएस स्नातकोत्तर सीटें संचालित हैं तथा कार्डियोलॉजी एवं यूरोलॉजी में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं प्रारंभ करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण बने। एमबीबीएस विद्यार्थियों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पारंपरिक एवं आधुनिक नृत्य, समूह गायन, एकल गायन, फैशन वॉक, लोक नृत्य, देशभक्ति प्रस्तुतियां एवं नाट्य मंचन प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों, उत्कृष्ट कोरियोग्राफी, भव्य लाइटिंग इफेक्ट्स और थीम आधारित स्टेज शो ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह अमेज़िंग ग्रैंड शो दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गया। समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन मेजर जनरल डॉ. चरणजीत सिंह अहलूवालिया, चिकित्सा अधीक्षक, सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

राष्ट्रगान के पश्चात हाई-टी एवं डीजे मनोरंजन के साथ समारोह का उल्लासपूर्ण समापन किया गया।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर डॉ. आर. के. सहगल (वरिष्ठ सलाहकार), एन. वर्धराजन (महाप्रबंधक), रघुवर दत्त (निदेशक) सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजन समिति में डॉ. विनीत रस्तोगी (एचओडी, कम्युनिटी मेडिसिन), डॉ. कृति वर्षेणी (प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. संदीप बंसल (असिस्टेंट प्रोफेसर, फॉरेंसिक मेडिसिन), डॉ. शीतल दाधीच (असिस्टेंट प्रोफेसर, कम्युनिटी मेडिसिन), डॉ. रेवंत (असिस्टेंट प्रोफेसर, कम्युनिटी मेडिसिन), एल. रुबावथी (एचआर मैनेजर), ऋतु अय्यर (ऑपरेशन मैनेजर), डॉ. वात्रिसेलवन (NAAC मेंटर) तथा दीपक शर्मा (मीडिया मैनेजर) सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके कुशल समन्वय एवं समर्पण से यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का वार्षिक दिवस समारोह 2026 नेतृत्व, संस्कृति, प्रतिभा, सेवा एवं उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा के समन्वय का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button