गोड्डा
लाइफ केयर नर्सिंग स्कूल में धूमधाम से मना सरस्वती पूजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग के सिकटिया स्थित लाइफ केयर नर्सिंग स्कूल में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक हरीकिशोर मंडल सपत्नी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान नर्सिंग स्कूल की छात्राओं द्वारा पूजा कार्य में सहयोग प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि नर्सिंग स्कूल में छात्राओं की ओर से पूजा कार्य संपादित किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्राओं के अलावा स्थानीय लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। अवसर पर छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। निदेशक की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि नर्सिंग स्कूल में वर्तमान समय में करीब 100 छात्राएं पढ़ाई कर रही है। सभी छात्राओं को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा विशेष तौर पर प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है।




