पाकुड़

धनबाद में रोटी बैंक यूथ क्लब ने बच्चों के बीच किया भोजन खाद्य सामग्री का वितरण, सेवा कार्य में बच्चों ने की सहभागिता

Roti Bank Youth Club in Dhanbad distributed food items among the children, children participated in the service work.

नेशनल प्रेस टाइम्सब्यूरो।
धनबाद l समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद द्वारा शहीद शक्ति नाथ महतो उच्च विद्यालय, पोखरिया में अध्ययनरत बच्चों के बीच दोपहर का भोजन, चॉकलेट, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में बच्चों ने सहभागिता की और संस्था की इस पहल का किया सराहना। कार्यक्रम के दौरान टुंडी विधायक एवं झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक आदरणीय मथुरा महतो का स्नेहपूर्ण आशीर्वाद संस्था को प्राप्त हुआ, जिससे स्वयंसेवकों का उत्साह और बढ़ गया। उन्होंने रोटी बैंक यूथ क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक स्वरूप विपिन अग्रवाल, शुदिष्ट कुमार तथा संगीत सिंह, संजय गुप्ता प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद ने भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button