सीकर
सेवार्थ फाउंडेशन सदस्यों द्वारा सेवा कार्य
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर : सामाजिक कार्यों में अग्रणीय संस्था सेवार्थ फाउंडेशन द्वारा बस्तियों में लगातार सेवा कार्य किए जा रहे है उसी कड़ी में पिपराली बायपास स्थित बस्तियों में महिलाओं और बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए । संस्था सदस्य मीनू बिजारणिया ने बताया कि सेवा न केवल समाज के लिए सकारात्मक प्रभाव डालती है, बल्कि मानसिक शांति और ईश्वर की निकटता भी प्रदान करती है। यह व्यक्तिगत विकास और एक बेहतर दुनिया के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके साथ समाजसेवी शानू रही जो एक राजस्थानी सिंगर भी है



