बरेली
जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की कर करेत्तर/राजस्व कार्यों एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की करी मासिक समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज राजस्व विभाग की कर करेत्तर/राजस्व कार्यों एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लक्ष्य आवंटित किया गया है उसे शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के निस्तारण में तहसील स्तर पर पेंडेंसी अधिक है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को समय से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। अतः समय से प्रमाण पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करें।
बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए पाया कि इस कार्य में जनपद की स्थिति अपेक्षा से पीछे है। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा सप्ताह में एक बार सभी लेखपालों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष कुमार, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी सहित समस्त उपजिलाधिकारी गण उपस्थित रहे।



