बरेली
जिलाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के अंतर्गत नोटिसों की सुनवाई कार्य का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत नोटिसों की सुनवाई कार्य का विभिन्न स्थानों पर चल रहा है।
उक्त कार्य का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने आज विभिन्न स्थानों पर जाकर भौतिक सत्यापन किया। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम विधानसभा-125 कैण्ट के वुडरो सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जाकर नोटिस सुनवाई के कार्य को देखा। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बालजती स्कूल, मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज तथा बरेली इण्टर कॉलेज बरेली में भी जाकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एईआरओ तथा बीएलओ द्वारा संपादित प्रक्रियाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि समस्त कार्यवाही पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित समय सीमा के अन्दर संपन्न की जाए। साथ ही नागरिकों से प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण प्रचलित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सटीक, त्वरित एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर बूथों पर एईआरओ, बी.एल.ओ. सहित आमजन उपस्थित रहे।




