जनपद को मिली नवीन कलेक्ट्रेट की सौगात हवन पूजन के साथ शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। लंबे इंतजार के बाद जनपद शामली को आखिरकार नवीन कलेक्ट्रेट की सौगात मिल गई। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को विधिवत हवन-पूजन के साथ नवीन कलेक्ट्रेट का शुभारंभ किया गया। नवीन कलेक्ट्रेट के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और जिले के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवीन कलेक्ट्रेट के निर्माण कार्य को गति देने में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका निभागते हुए निरंतर प्रयासों के चलते निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूरा हो सका। शुभारंभ अवसर पर पंडित वीरेंद्र ओझा द्वारा विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया गया।
हवन-पूजन में डीएम अरविंद कुमार चौहान, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, एडीएम सत्येंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक सोहनलाल, पीडी डीआरडीए प्रेमचंद, एसडीएम न्यायिक शामली हामिद हुसैन, एसडीएम शामली सदर अर्चना शर्मा, एसडीएम (न्यायिक) ऊन शिवाजी यादव, एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी, एसडीएम न्यायिक कैराना विनय प्रताप सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों, सम्मानित उद्यमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बारी-बारी से आहुति दी। पूर्ण आहुति जिलाधिकारी द्वारा दी गई। नवीन कलेक्ट्रेट के शुभारंभ कार्यक्रम में एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक प्रसन्न चौधरी, जनपद न्यायाधीश इंदर प्रीत सिंह जोश, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि नवीन कलेक्ट्रेट के संचालन से प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी, आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जिले के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी।
![]()
![]()


