बरेली
गणतंत्र दिवस पर तुलसीदास किलाचंद कॉलेज के पूर्व छात्रों का सराहनीय योगदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर तुलसीदास किलाचंद इंटरमीडिएट कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर चुके पूर्व छात्रों द्वारा अपने सहयोग से कॉलेज को 22 सीलिंग फैन दान किए गए। यह योगदान कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर पूर्व छात्र यशेन्द्र सिंह एड. धारा सिंह एड. हलेन्द्र कुमार सहित कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सक्सेना, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पूर्व छात्रों के इस सहयोग की सराहना करते हुए इसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताया कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व छात्रों ने भविष्य में भी कालेज को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का वायदा किया
कॉलेज प्रशासन ने पूर्व छात्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग संस्थान और विद्यार्थियों के हित में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है।



