मोदीनगर

डीजीआर पब्लिक स्कूल,  में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मोदीनगर:  डीजीआर पब्लिक स्कूल, में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डीजीआर पब्लिक स्कूल एवं श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, निवाड़ी की एनसीसी इकाइयों ने 35 यूपी बटालियन के निर्देशन में संयुक्त रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सोनल चौधरी एवं प्रबंधक श्री गुलबीर सिंह ने की। उन्होंने स्वयं भी कैडेट्स के साथ मिलकर विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला।

एनसीसी अधिकारी श्री सुखविंदर तेवतिया के नेतृत्व में सभी कैडेट्स, शिक्षकगण तथा उपस्थित अतिथियों को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी गुड्डू गुप्ता, शिक्षक कपिल कुमार, सचिन चौधरी तथा खेल अध्यापक अतुल चौधरी का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button