छिंदवाड़ा

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित l

वरिष्ठ मतदाताओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों का हुआ सम्मान l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिंदवाड़ा l नव मतदाताओं को कलेक्टर नारायन ने सौंपे एपिक कार्ड, मतदाता शपथ भी दिलाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित मतदाता दिवस के इस कार्यक्रम में एक ओर जहां 80 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध मतदाताओं को लोकतंत्र में लगातार सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया, तो वहीं दूसरी ओर हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले नव मतदाताओं को एपिक कार्य सौंपे गए। इस दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए आयोजित एस.आई.आर 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ, सुपरवाइजर, कैंपस एम्बेसडर और ई.एल.सी क्लब के सदस्य शामिल थे। मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र नारायन ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक मतदाता का वोट देश के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं एवं नए मतदाताओं से अपने मत का महत्व समझते हुए निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की अपील की। साथ ही पूरे अध्ययन के साथ, अच्छी तरह सोच समझ कर, इसके साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विधानसभा क्षेत्र चौरई के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम प्रभात मिश्रा को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया और उनके, विधानसभा चौरई के बीएलओ मोआरी संतोष गोस्वामी, बीएलओ बम्हनीटूरा मोहगांव दुर्गा प्रसाद सोलंकी, बीएलओ गूंजीदवामी मनोज सांवारे, विधानसभा छिंदवाड़ा के बीएलओ ख़जरी पुरुषोत्तम शेंडे, बीएलओ खापाभाट विवेक साहू व बीएलओ भूला नितिन ठाकुर और विधानसभा परासिया के बीएलओ गजानंद सूर्यवंशी व श अल्का पावर और बीएलओ सुपरवाइजर श्री तारिक कुरैशी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। और मतदाता दिवस की शपथ दिलाई, जिसमें निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई l कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अग्रिम कुमार ने संविधान निर्माण और मतदाता दिवस मनाने के पीछे की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला और मतदान के अधिकार की महत्ता बताई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी सहित जिले के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक धीरेन्द्र दुबे व राकेश डेहरिया और खेल शिक्षक राकेश चौरसिया द्वारा किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button