पाकुड़

सांसद विजय कुमार हांसदा के वनभोज कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं समेत आम नागरिक व अधिकारी भी उठाया लुत्फ

Member of Parliament Vijay Kumar Hansda's picnic programme was enjoyed by party workers, common citizens and officials.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ शहरकोल स्थित फुटबॉल मैदान में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये सांसद विजय कुमार हांसदा के द्वारा आयोजित वनभोज कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के वरीय नेता, कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में आम नागरिकों के साथ-साथ जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों एवं मार्गदर्शन को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया और जनहित में एकजुट होकर कार्य करने की इच्छा शक्ति जाहिर की। सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि दिशोम गुरु के दिखाए मार्ग पर चलकर ही झारखंड और देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की एकजुटता और जनसमर्थन को लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बताया। इस अवसर पर विधायक एमटी राजा, झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली एवं हरिवंश चौबे, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख एवं उमर फारूक, प्रखंड अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां जनसरोकारों और विकास के मुद्दों पर विशेष जोर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button