गोड्डा

महेंद्र टुडू के हत्यारोपी को पुलिस जल्द करे गिरफ्तार, नहीं तो भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन : संजीव मिश्रा 

 नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

पोड़ैयाहाट( गोड्डा ): महेंद्र टुडू हत्याकांड मामले में भाजपा कार्यकर्ता मृतक के परिजनों से सोमवार को मृतक के परिजनों से मिले। इस दौरान दिवंगत महेंद्र टुडू की पत्नी सावित्री किस्कू से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दूरभाष पर बात की। पीड़िता सावित्री किस्कू ने पति की हत्या के न्याय को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़िता को आश्वस्त कराया है कि दिवंगत की हत्या में जो भी अपराधी सम्मिलित है उसकी गिरफ्तारी होगी और न्याय मिलेगा, इस संदर्भ में प्रमंडल डीआईजी से बात किया जाएगा। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने परिजनों को आश्वस्त कराया कि घटना को हुए आज सात दिन बीत चुके हैं। अब तक प्रशासन की हाथ खाली है और अपराधी खुला घूम रहे हैं। कहा कि भाजपा शिष्ट मंडली,  निकम्मी सरकार में पुलिस प्रशासन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। दो दिन के अंदर पुलिस महकमा दिवंगत महेंद्र टुडू हत्याकांड के सभी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो परिजनों के साथ भाजपा शिष्ट मंडली धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे, पूर्व प्रत्याशी गजाधर सिंह, सह संयोजक डब्लू भगत, मंडल अध्यक्ष विनोद भगत बबलू सिंह जिला कोषाध्यक्ष राजेश भगत, संतोष भगत सहित अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button