भरत पुर

डम्फर बस भिड़ंत में कोई हताहत नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर बीती रात करीब दो बजे हलैना थाना क्षेत्र के आमोली टोलप्लाज़ा के एक होटल पर खड़ी स्लीपर बस को डंपर द्वारा पीछे से मारी गई टक्कर के बाद एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही की हादसे के समय बस संख्या ए एस 02 ई सी 9090 में सो रहे कुछ यात्रियों को छोड़कर अधिकांश यात्री बस से उतरकर होटल पर चायपानी व खाने में व्यस्त थे। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मचने के साथ लोगों की भीड़ जमा हो गई। जयपुर से आई इस बस के साथ घटित घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ जबकि डंपर के ड्राइवर और हेल्पर के मामूली चोटें आई हैं। बताया गया कि डंपर धीमी रफ्तार में था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button