पाकुड़

झामुमो कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के धनुषपूजा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने प्रातः 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनमानस की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक रूप से गायन कर देश के वीर सपूतों एवं अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला सचिव माइकल मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, मिथिलेश घोष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कदम रसूल, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला सचिव सिद्धार्थ शंकर, जिला सह सचिव जहूर आलम, नगर अध्यक्ष पाकुड़, प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और बुद्धिजीवी मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button