भरत पुर

कार व मोटरसाइकिल रिक्शा की भिड़ंत में मोटर साइकिल रिक्शा चालक की ही मौत व कार चालक हुए घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान में डीग जिले के कस्वा कामा में डीग रोड पर गांव इन्द्रौली के निकट एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल मॉडिफाइड रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि दो अलग-अलग कारों में सवार आठ जने घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन जनों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रैफर किया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कामा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान मोटरसाइकिल मॉडिफाइड रिक्शा चालक जुरहरा थाने के गांव गांवड़ी निवासी 38 वर्षीय आमीन पुत्र अमर सिंह मेव के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा मोटरसाइकिल मॉडिफाइड रिक्शा को ओवरटेक करते बलेनो व ब्रेजा कार की भिड़ंत के दौरान हुआ जिसमे ब्रेजा कार सवार कामां कस्बां निवासी मोहित पुत्र तुलसीराम वैश्य और लक्ष्मी पत्नी हरिओम वैश्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बलेनो कार में सवार भरतपुर के गांव अजान निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हरभान सिंह जाट उनकी पत्नी श्यामा, पुत्री रुचि, प्रज्ञा, गौरी व पुत्र युवराज घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से कामा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रुचि पुत्री सुरेंद्र सिंह लक्ष्मी पत्नी हरिओम वैश्य, मोहित पुत्र तुलसीराम वैश्य को चिकित्सकों ने आरबीएम भरतपुर रैफर किया है।पुलिस नर क्षतिग्रस्त तीनों वाहनों को हाइड्रा मशीन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात को शुरू कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अजान निवासी सुरेंद्र सिंह नांगलोई दिल्ली स्थित एक फुटवियर कंपनी में नौकरी करता है। वह अपने पूरे परिवार सहित कार में सवार होकर अपनी सुसराल खोह थाने के गांव पास्ता में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी जिसमें पूरा परिवार घायल हो गया। जिसमें सबसे बड़ी बेटी 14 वर्षीय रूचि को गंभीर चोट आई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button