मेरठ

मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 77वें गणतंत्र दिवस धूमधाम मनाया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. केएलए खान एवं प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा सिंह ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के पश्चात “भारत माता की जय” के उद्घोष से संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।
समारोह को संबोधित करते हुए वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2025 में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर सहित कई साहसिक एवं महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम देकर वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। उन्होंने बताया कि देश की जीडीपी में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भारत आज विश्व के शक्तिशाली देशों की श्रेणी में शामिल हो चुका है।
इस अवसर पर प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ. नीरज कांत शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर गौरव शर्मा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रेम किशोर गौतम, मीडिया हेड अजय चौधरी, डॉ. मीनाक्षी, रूपल, प्रिया सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button