बरेली

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, नारेबाजी कर उठाई फाइव डे वर्किंग की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पांच दिन काम की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल की। बरेली जिले में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के आह्वान पर बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एसबीआई की मुख्य शाखा पर जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष पीके माहेश्वरी ने कहा कि लंबे समय से बैंक कर्मचारी फाइव डे वर्किंग की मांग कर रहे हैं। संगठन और सरकार के बीच कई बार वार्ता होने के बाद भी जब कर्मचारियों के हित में सही कदम नहीं उठाया गया तो बैंक कर्मचारियों को हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा।
उन्होंने कहा कि देशभर के कई सरकारी सेक्टर में फाइव डे वर्किंग की व्यवस्था है। बैंक कर्मचारियों की ये मांग नहीं मानी जा रही हैं। बैंकों में नई भर्तियां ना होने के चलते कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, अस्थाई कर्मचारी भर्ती होने से काम की गुणवत्ता खराब हो रही है। सरकार स्थाई भर्ती नहीं कर रही। देश भर कई सेक्टर में यही हाल है, अगर ऐसा ही रहा तो देश भर में ठेका प्रथा शुरू हो जाएगी।
एसबीआई की मुख्य शाखा पर किया प्रदर्शन
स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा के बाहर सैकड़ों बैंककर्मी जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान तमाम संगठनों के नेताओं ने बैंक कर्मचारियों के हित में अपनी बातें रखी। कहा कि यह समय एकजुटता, अनुशासन और संघर्षशील संकल्प को प्रदर्शित करने का है। साथियों की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन एवं आंदोलन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button