अमरोहा
हसनपुर के जंगल में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने मौके पर नष्ट किया भारी मात्रा में लहन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र मे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत, हसनपुर कोतवाली पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर रखेड़ा गाँव के पास स्थित घने जंगल में बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बनाने का लहन नष्ट किया और उपकरण बरामद किए।
काफी समय से सूचना मिल रही थी कि रखेड़ा के सुनसान जंगल में कुछ असामाजिक तत्व अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण कर रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, सैदनगली पुलिस टीम ने अचानक जंगल में दबिश दी। पुलिस को देखते ही शराब बना रहे लोग मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर जाकर लगभग 60 लीटर कच्ची शराब एक आरोपी गिरफ्तार किया और 4000 लीटर लहन को नष्ट कर दिया। इसके अतिरिक्त, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, भट्ठियाँ और अन्य उपकरण भी बरामद किये ।
हसनपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।




