रामपुर शाहबाद
गणतंत्र दिवस के मौके पर भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा ट्रैक्टर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव के नेतृत्व में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने विशाल तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। किसानों की ट्रैक्टर रैली शाहबाद के तालिकाबाद स्थित सेंट पॉल एकेडमी से शुरू होकर शाहबाद नगर के रामपुर चौराहे से होते हुए आंवला रोड स्थित भगवन्तपुर मोड पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान पूरे रास्ते किसान देशभक्ति के गीतों पर झूमते नजर आए। तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह, महावीर धनगर,संजीव चौधरी राजवीर यादव, तेजपाल सिंह, शंकर लाल, फूल सिंह, किशनलाल, श्रीराम, ओमप्रकाश, जोगराज सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।



