कसमार तीन कोनिया मोड़ स्थित जल मीनार खराब ,पेयजल की हो रही परेशानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। जिला अन्तर्गत कसमार प्रखंड के-कसमार से पेटरवार जाने वाले रास्ते पर तीन कोनिया मोड में स्थित सोलर युक्त जल मीनार पिछले एक माह से खराब पड़ा है जिसके वजह से राहगीरो सहित आसपास के दुकानदारों को पेयजल की बहुत परेशानी हो रही है। तत्कालीन मुखिया श्रीमती अनुराधा चौबे की अथक प्रयास से राहगीरों के निमित्त पेयजल की आपूर्ति के लिए यह सोलर युक्त जल मीनार का अधिष्ठापन किया गया था। तीन कोनिया मोड कसमार प्रखंड के विभिन्न गांव ग्राम कस्बा तक जाने का केंद्र बिंदु है। इसी मोड़ से भाया बनचास जैनामोड तक जाने का रास्ता निकलता है इसी तरह तीन कोनिया मोड़ से भाया मोचारो पोंडा होते हुए बहादुरपुर व इसी मोड़ से भाया मंजूरा जामकूदर होते हुए खेराचतर सिंहपुर पिरगुल हिसीम केदला तक जाने का रास्ता निकलता है। हर तरफ से लोग आवागवन के क्रम में इस तीन कोनिया मोड़ से होकर गुजरते हैं। इस तरह यह मोड कसमार के सभी रास्तों का केंद्र बिंदु है । इसलिए लोगों के बीच सहज पेयजल की आपूर्ति के लिए यह जल मीनार अधिष्टा पित्त किया गया था। जो विगत माह से खराब पड़ा है। इसी मोड़ के बगल में स्थित है कसमार का बाजार टांड जहां प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सब्जी बाजार लगता है जहां हजारों लोग खरीदारी को आते हैं इन्हें भी इस जलमिनार के खराब रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तीन कोनिया मोड़ के अगल-बगल के दुकानदारों को भी इस जल मीनार के खराब रहने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस संबंध में दुकानदार अशोक मिश्र बृजेश जायसवाल गोपी कृष्ण राजेश सहित अन्य दुकानदारों ने इसकी अभिलंब मरम्मती की मांग किए हैं।



