भरत पुर

77, वें गणतन्त्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यो के लिए मिला पुरस्कार

भुसावर उपखण्ड अधिकारी, सहायक प्रशासनिक सहित कई कर्मचारी हुए सम्मानित

कस्बे में छाईं खुशी की लहर, बधाई देने वालों का लगा तांता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : भरतपुर जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस परेड मैदान में 77, वें गणतन्त्र दिवस समारोह 26, जनवरी 2026 सोमवार को ऊर्जामंत्री हीरालाल नागर ने ध्वजारोहण के बाद मार्च पास्ट का निरीक्षण करते हुए की सलामी ली दी गई। वहीं एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा ने राज्यपाल का सन्देश सुनाया गया। जिसके बाद ऊर्जामंत्री हीरालाल नागर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 76, लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं भुसावर कस्बे के उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा को राजकीय कार्यों में पूर्ण निष्ठा और कर्मठता के योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी सम्मानित श्रंखला में सहायक प्रशासनिक अधिकारी तहसील भुसावर के पद पर कार्यरत शैलेश कुमार शर्मा उर्फ शैला बाबा को चुनाव कार्य और जाति मूल निवास प्रमाण पत्र सम्बन्धित कार्यों में निष्ठा और कर्मठता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जहां पुलिस परेड मैदान में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला अफजाई करते हुए उत्साह वर्धन किया।वहीं दूसरी ओर कस्बे में विभिन्न प्रशानिक सेवाओं के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को मिले सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गई। वहीं 77, वें गणतन्त्र दिवस समारोह का समापन पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर पर हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button