खैरथल
वरिष्ठ पत्रकार हीरालाल भूरानी सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा: खैरथल के वरिष्ठ पत्रकार हीरालाल भूरानी का अजमेर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा पत्रकारिता के माध्यम से
समाज सेवा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया ।
राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय सिंधी समाज के राष्ट्रीय महासचिव डॉ लाल थदानी , इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी उपाध्यक्ष गोपेन्द्र सिंह राठौड़ , अंतर्राष्ट्रीय साहित्य परिषद संस्थापक संयोजक विजय कुमार, सरला शर्मा ने मोतियों की माला, दुपट्टा पहना कर भगवान झूलेलाल की प्रतिमा और सिन्धी टोपी पहनाकर स्वागत किया। सरला विजय ने परशुराम पर लिखी पुस्तक भेंट की ।
स्वागत से अभीभूत हीरालाल भूरानी ने सबका आभार व्यक्त किया ।खैरथल के पत्रकारों ने सम्मानित होने पर भूरानी को बधाईयां दी है


