
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को दिनांक 15 जनवरी, 2026 को अधिसूचित किया गया है। यह योजना 31 मार्च, 2029 तक प्रभावी रहेगी। योजना के अंतर्गत वित्तीय संस्थानों के माध्यम से युवाओं को मार्जिन मनी अनुदान, शत-प्रतिशत ब्याज अनुदान (ब्याज मुक्त ऋण) तथा CGTMSE शुल्क का शत-प्रतिशत पुनर्भरण आधारित ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे युवा स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकें। जिले में लगातार ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, शिवरों के माध्यम से इस योजना के आवेदन भी तैयार किया जा रहे हैं। अब तक जिले में लगाए गए कैंपों के माध्यम से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 30 युवाओं का आवेदन तैयार किया गया।


