मथुरा

महाकौशल एक्सप्रेस में मिला युवक का शव

कोसीकला स्टेशन पर RPF ने उतारकर GRP को सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मथुरा में महाकौशल एक्सप्रेस में एक युवक का शव मिला। शव मिलते ही ट्रेन में हड़कंप मच गया। शव को देखते ही ट्रेन सवार यात्रियों ने तत्काल RPF को इसकी सूचना दी। यात्रियों के अनुसार यह शव करीब एक घंटे से एक ही स्थान पर पड़ा था। जिसमें कोई हलचल न होने पर यात्रियों को मौत का शक हुआ। आरपीएफ के जवानों ने कोसीकला रेलवे स्टेशन प्रशासन को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि शव स्टेशन पर उतारने से कुछ घंटे पहले इसकी मौत हुई। इसके शव को कोसीकला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर उतारा गया। गया। स्टेशन मास्टर राजू मीणा ने बताया कि निजामुद्दीन स्टेशन से चली महाकौशल एक्सप्रेस में युवक का शव कोसीकला स्टेश पर उतारा गया है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया युवक भिखारी जैसा प्रतीत हो रहा था। RPF की सूचना पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button