बोकारो

सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत लुगू पहाड़ की तलहटी में बसे तिलैया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक ग्रामसभा हुई जिसकी अध्यक्षता एवं संचालन पूर्व मुखिया बालेश्वर महतो ने किया। ग्राम सभा में सामूदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का चुनाव किया गया, जिसमें अशोक महतो अध्यक्ष मेघलाल सचिव चन्दूवती देवी कोषाध्यक्ष के अतिरिक्त बिनोद कुमार महतो, गोपाल महतो रेवतलाल, ब्रजभूषण महतो, संदीप कुमार महतो मानो देवी यमुना देवी गुड़िया देवी आदि 11 कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। बेरमो अनुमंडल वन संसाधन प्रबंधन समिति के रति किस्कू ने वन अधिकार अधिनियम के प्रवाधानो एवं ग्राम सभा के अधिकार पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। ग्राम सभा के आम सहमति के पश्चात सामूदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
ग्राम सभा में अच्छी खासी संख्या में तिलैया पंचायत के ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button