बरेली

बरेली में हाईवोल्टेज ड्रामा, अलंकार अग्निहोत्री को लखनऊ ले गई पुलिस, समर्थक गाड़ी के आगे लेटे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली में निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को लेकर उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया, जब पुलिस उन्हें लखनऊ ले जाने के लिए आवास से बाहर निकली। पुलिस के अनुसार अलंकार अग्निहोत्री को प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही उनके समर्थक मौके पर जुट गए।
जैसे ही पुलिस वाहन आगे बढ़ा, समर्थकों ने गाड़ी के सामने लेटकर रास्ता रोक दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस व समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ देर तक हालात बेकाबू रहे और आवासीय कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और समर्थकों को हटाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने रास्ता साफ कराया और अलंकार अग्निहोत्री को वाहन में बैठाकर बरेली से लखनऊ के लिए रवाना कर दिया।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान समर्थक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए और कार्रवाई को एकतरफा बताया। वहीं प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानून और नियमों के तहत की गई है तथा किसी भी प्रकार की अवैधता नहीं बरती गई। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button